चम्पावत : यूनिवर्सल इंटर कॉलेज की मीनाक्षी जोशी टॉपर व ललित दूसरे स्थान पर रहे
चम्पावत। CBSE का हाईस्कूल परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। चम्पावत के यूनिवर्सल इंटर कॉलेज की मीनाक्षी जोशी टॉपर बनीं। प्रबंधक डॉ. श्याम सिंह कार्की ने बताया कि मीनाक्षी जोशी ने 93.20% अंक हासिल किए। ललित मोहन जोशी ने 91.40% अंक हासिल कर दूसरा, प्राची खर्कवाल 88% अंक के साथ तीसरा व सौम्या भारती ने 79% अंकों के साथ कॉलेज में चौथा स्थान हासिल किया। शानदार अंक हासिल करने वाले सभी बच्चों को प्रबंधक श्याम सिंह कार्की समेत कॉलेज के पूरे स्टाफ ने बधाई दी है।


