चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर : टैक्सी हटाने को कहने पर फोरमैन के साथ मारपीट, आरोपी चालक पर मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। एक टैक्सी चालक ने मामूली विवाद के बाद रोडवेज के फोरमैन पर हमला कर दिया। आरोपी ने न केवल मारपीट की, बल्कि फोरमैन को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, टनकपुर रोडवेज के फोरमैन भुवन चंद्र पांडेय मंडलीय कार्यालय के समीप ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान एक वाहन चालक शारदा शंकर अपनी टैक्सी (वाहन संख्या: UK 03 TA 2613) लेकर रोडवेज परिसर के अंदर पहुंच गया और वाहन खड़ा करने लगा। जब फोरमैन भुवन चंद्र पांडेय ने उसे टोकते हुए कहा कि रोडवेज परिसर के अंदर टैक्सी खड़ा करना वर्जित है, तो चालक शारदा शंकर अपना आपा खो बैठा। आरोप है कि चालक ने फोरमैन के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और उन पर जानलेवा हमला कर दिया। मौके पर मौजूद अन्य चालकों और कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, परिसर से बाहर निकलते समय भी आरोपी चालक का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने फोरमैन को दोबारा देख लेने व जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित फोरमैन ने तुरंत टनकपुर कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर दी। टनकपुर कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि फोरमैन भुवन चंद्र पांडेय की तहरीर के आधार पर आरोपी चालक शारदा शंकर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115 (2) और 351 (3) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की विस्तृत जांच अपर उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह धामी को सौंपी गई है।

Ad Ad
Ad Ad