चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर : थ्वालखेड़ा में सड़क मार्ग की जगह छोड़ने की मांग, डीएम को ज्ञापन भेजा

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। थ्वालखेड़ा ग्राम सभा के ग्रामीणों ने शारदा कॉरिडोर निर्माण के तहत नहर किनारे बन रहे बन्दे (सुरक्षा दीवार) के साथ सड़क आवागमन के लिए जगह छोड़ने की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी टनकपुर के माध्यम से जिलाधिकारी चम्पावत को एक मांग पत्र भेजा है।

पूर्व प्रधान सतीश पांडेय की अगुवाई में भेजे गए ज्ञापन में ग्रामीणों का कहना है कि थ्वालखेड़ा ग्रामसभा से लगे रोखड़ के किनारे बन्दे का निर्माण प्रस्तावित है। इस क्षेत्र से दर्जनों परिवारों का आवागमन गौचर, पनघट और रोखड़ की ओर होता है। यदि बिना सड़क मार्ग छोड़े केवल सुरक्षा दीवार खड़ी कर दी गई, तो इन परिवारों का रास्ता पूरी तरह बंद हो जाएगा। पूर्व प्रधान सतीश पांडे और अन्य ग्रामीणों ने मांग की है कि पूर्णागिरी मार्ग से कुन्दन सिंह के घर तक (लगभग 600 मीटर के मध्य) गांव की पुरानी वॉयरक्रेट सुरक्षा दीवार और निर्माणाधीन नहर निर्माण की सुरक्षा दीवार के बीच सड़क के लिए पर्याप्त जगह छोड़ी जाए। इससे ग्रामीणों का आवागमन सुचारू रहेगा और भविष्य में वहां पक्की सड़क का निर्माण भी किया जा सकेगा।

Ad Ad

Ad Ad