खेलजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : सद्भावना मैच के माध्यम से दिया गया नशे से दूर रहने का संदेश

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

नशामुक्त देवभूमि अभियान के तहत पुलिस एकादश एवं पत्रकार एकादश के बीच गोरल चौड़ मैदान में खेला गया सद्भावना क्रिकेट मैच

चम्पावत। रविवार को नशामुक्त देवभूमि अभियान के तहत पुलिस एकादश एवं पत्रकार एकादश के बीच गोरल चौड़ मैदान में खेला गया सद्भावना क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें पुलिस एकादश ने पत्रकार एकादश को बड़े अंतर से हरा दिया।

Ad Ad

मैच का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों तथा उपस्थित लोगों को ‘Say No To Drugs’ स्टिकर लगाकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस एकादश की टीम ने 15 ओवरों में शानदार 151 रनों का विशाल स्कोर बनाया। पुलिस एकादश की ओर से एसआई दिलबर भंडारी (80 नाबाद) और भारत (51 नाबाद) बनाए। विक्रम ने 2 और कप्तान अजय गणपति ने 4 रन बनाए। पुलिस की टीम के चार विकेट गिरे। पत्रकार एकादश की ओर से कमल और राहुल महर ने दो-दो विकेट लिए। 152 रन का लक्ष्य का पीछा करते हुए पत्रकार एकादश की पूरी टीम 97 रन पर सिमट गई। विजय व पंकज पाठक ने 12-12 रन बनाए। कमल ने 11, कमलेश ने 8, विनोद ने 4 और गणेश पांडेय व सूरज ने एक-एक रन बनाया।

एसपी एकादश की ओर से कप्तान अजय गणपति, कमल, अमित और धीरज ने दो-दो विकेट लिए। प्रेम चड्‌ढा व श्याम ने एक-एक विकेट लिया। मीडिया एकादश के कप्तान गिरीश बिष्ट नाबाद रहे। एसपी अजय गणपति ने विजेता और उप विजेता टीम के कप्तान को पुरस्कृत किया। मैन ऑफ दि मैच दिलबर भंडारी रहे। पत्रकार एकादश के राहुल महर को भी पुरस्कृत किया। मैत्री मैच में नशामुक्ति अभियान चलाने वाले जनकवि प्रकाश जोशी शूल ने नशे की बुराइयां बताते हुए सभी को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कुमाऊंनी कविता संग्रह जनपियो शराब (शराब मत पियो) की प्रतियां खिलाडियों को भेंट कीं। एसओजी प्रभारी मनीष खत्री के संचालन में हुए कार्यकम में वरिष्ठ पत्रकार दिनेश पांडेय, चंद्रशेखर जोशी, योगेश जोशी सहित कई लोगों ने नशे के खिलाफ निरंतर अभियान चलाने की जरूरत पर जोर दिया। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित सभी खिलाड़ियों तथा स्थानीय युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करते हुए सदैव नशे से दूर रहने तथा खेलों को अपने जीवन में अपनाने को प्रेरित किया।

Ad Ad