विधायक ने डांडा ककनई हादसा पीड़ितों को मुआवजा राशि दी
ADVERTISEMENTS



चम्पावत। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने डांडा ककनई गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बीते फरवरी में हुए सड़क हादसे के परिवारों को मुआवजा राशि दी। साथ ही पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मंगलवार को विधायक कैलाश गहतोड़ी डांडा-ककनई गांव पहुंचे। उन्होंने सड़क हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की। सरकार की ओर से हर परिवार को एक-एक लाख रुपये की मुआवजा राशि दी गई। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद करने का आश्वसन दिया। भ्रमण में पवन महरा, प्रेम सिंह, गिरीश गहतोड़ी, केडी जोशी, मंजू, द्रोपदी देवी, विमला देवी, सोमती देवी आदि मौजूद रहे।

