उत्तराखण्डनवीनतमराजनीति

सल्ट उप चुनाव # भाजपा के स्टार प्रचारकों में विधायक पूरन फर्त्याल भी शामिल, पूर्व सीएम को नहीं मिली जगह

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा जिले में सल्ट विधानसभा के उपचुनाव के लिए अब कांग्रेस के बाद भाजपा ने भी स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। इस सूची में तीस नाम हैं, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विजय बहुगुणा का नाम सूची से गायब है। भाजपा ने इस सूची को राज्य चुनाव आयोग को भी भेजा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार देर शाम पत्रकारों को जारी सूची को भाजपा ने व्हाट्सएप ग्रुप से डीलिट कर दिया। साथ ही इसका त्रुटिवश दोनों नेताओं का नाम छूटना बताया है। कल ही कांग्रेस ने तीस स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी थी। जिसमें सोनिया गांधी, प्रियंका, राहुल गांधी और पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का नाम है। वहीं, भाजपा ने आज 31 मार्च की दोपहर स्टार प्रचारकों सूची जारी की। इसमें भी तीस नाम हैं। भाजपा की सूची में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और विजय बहुगुणा दोनों के नाम गायब हैं।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड