चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

ख़बर शेयर करें -

ट्रंचिंग ग्राउंड और नागनाथ स्थित रजत जयंती पार्क में चल रहे निर्माण कार्यों की जानी प्रगति

चम्पावत। नगर पालिका परिषद चम्पावत की अध्यक्ष प्रेमा पांडे ने सोमवार को नगर क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित कार्यों की नियमित निगरानी पर जोर दिया।

Ad Ad

निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष ने ट्रंचिंग ग्राउंड में चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर मौके पर कार्य की प्रगति देखी। इसके बाद उन्होंने नागनाथ स्थित रजत जयंती पार्क में चल रहे निर्माण कार्य का भी जायजा लिया।


पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडे ने कहा कि नगर क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की नियमित रूप से निगरानी की जा रही है, ताकि निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरे हों। उन्होंने कहा कि नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना पालिका की प्राथमिकता है और विकास कार्यों का लाभ समय पर आमजन तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।