चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलिथीन पर पालिका की कार्रवाई, 7 चालान काटकर वसूले ₹1300

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। नगर पालिका परिषद चम्पावत ने नगर क्षेत्र में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए सात लोगों के चालान किए। अभियान के दौरान कुल ₹1300 का जुर्माना वसूल किया गया, जबकि बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री भी जब्त की गई।

पालिका के प्रवर्तन दल ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलिथीन के उपयोग पर कार्रवाई की। इस दौरान कैरी बैग, डिस्पोजेबल गिलास, प्लेट सहित अन्य एकल-उपयोग प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई। वहीं भगवान सिंह, मनोज, जगदीश चंद्र समेत अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई। नगर पालिका परिषद ने कहा कि नगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। पालिका ने व्यापारियों और आम नागरिकों से अतिक्रमण से बचने तथा प्रतिबंधित पॉलिथीन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की है, ताकि नगर की स्वच्छता और यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो। अभियान के दौरान सीएमएम महेश चौहान, प्रकाश गिरी, पवन पांडे तथा सूरज पुनेठा सहित पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।

Ad Ad