क्राइमदेहरादूननवीनतम

देहरादून : कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के वाहन चालक ने की आत्महत्या, गर्लफ्रेंड और प्रेमी से परेशान होकर लगाया फंदा!

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक युवक ने कथित तौर पर प्रेम संबंधों में उत्पन्न तनाव और मानसिक दबाव के चलते आत्महत्या कर ली। कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के वाहन चालक के रूप में कार्यरत युवक का शव फंदे से लटका मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक अपनी गर्लफ्रेंड और उसके कथित प्रेमी से परेशान था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर धौलरी निवासी पुष्पेंद्र कुमार पिछले 10 साल से राजधानी देहरादून में रह रहा था। पुष्पेंद्र कृषि विभाग के अधिकारी डिप्टी डायरेक्टर सुरेश की गाड़ी (uk07TB7760) चलाता था, जो शास्त्रीय नगर में रूमा साहू के मकान में किराए में रहता था। बीते दिन दोपहर करीब 12:00 पुष्पेंद्र के भाई आशीष कुमार को मुजफ्फरनगर में रहने वाले सुजीत का फोन आया। इस दौरान सुजीत ने बताया कि उसके भाई ने कमरे के अंदर फांसी लगा ली है। बताते चले सुजित पुष्पेंद्र के साथ उसी कमरे में रहता था। घटना की सूचना मिलते ही पुष्पेंद्र के परिजन देहरादून पहुंचे जिन्होंने पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया।भौगोलिक संदर्भ

Ad Ad

मृतक के भाई आशीष कुमार ने पुष्पेंद्र की मौत की वजह जाननी चाहिए तो उसमें कई चौकानें वाले खुलासे हुए। आशीष का कहना है कि सुसाइड करने से पहले उनके भाई पुष्पेंद्र ने एक कागज पर अपने साथ हुई प्रताड़ना की बात लिखी थी, जिसे लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
जांच पड़ताल में सामने आया कि पुष्पेंद्र मध्य प्रदेश बैतूल की रहने वाली अंजीना सलाम उर्फ अंजू नाम की लड़की से प्यार करता था। बीते 24 मई को वो सुजीत के बेटे की बर्थडे पार्टी में आई थी, जहां पुष्पेंद्र भी मौजूद था। इसके बाद दोनों देहरादून के कमरे में करीब एक हफ्ते तक साथ रहे और 28 मई को वो वापस मध्य प्रदेश लौट गई। अंजू के लौटने के बाद उसके दूसरे प्रेमी अलकेश कवडे ने पुष्पेंद्र को फोन पर लगातार डराया धमकाया और उसे जान से मारने की धमकी दी। मानसिक टॉर्चर से तंग आकर पुष्पेंद्र ने मौत को गले लगाया।

मृतक के भाई आशीष कुमार ने सुजीत पर मिली भगत का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सुजीत भी पूरी साजिश और प्रताड़ना में शामिल था। अंजू की हरकतों के बारे में उसे पहले से मालूम था लेकिन फिर भी उसने बात छिपाई। मृतक पुष्पेंद्र के परिजनों की ओर से पुलिस प्रशासन के पास शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस प्रशासन ने आरोपी अंजीना सलाम उसके प्रेमी अलकेश कावडे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता BNS 2023 की धारा 108 आत्महत्या के लिए उकसाने के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है। मामले की पूरी जांच SI सुनील नेगी को सौंपी गई है।