क्राइमचंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर में 12.30 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में भी दर्ज हैं कई मुकदमे

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली टनकपुर पुलिस ने 12.30 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘ड्रग्स फ्री उत्तराखंड’ अभियान के तहत चम्पावत पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए हैं।

Ad Ad

पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर चेतन सिंह रावत के निर्देशन में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान लेखराज राइस मिल की खाली भूमि के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से 12.30 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान राशिद (33) पुत्र स्वर्गीय शेर मोहम्मद, निवासी वार्ड नंबर-4, गफूर बस्ती, कोतवाली टनकपुर, जनपद चम्पावत के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली टनकपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2004 से 2023 तक चोरी, नकबजनी समेत अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2023 का एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामला भी शामिल है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संदीप पिलख्वाल, हेड कांस्टेबल कमल कुमार और हेड कांस्टेबल रियाज अख्तर शामिल रहे।