चंपावतटनकपुरनवीनतमसामाजिक

टनकपुर : कुमाऊंनी महिला क्लब ने उत्साह से मनाया सावन विशेष कार्यक्रम, कुसुम जोशी बनीं सावन क्वीन

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। कुमाऊंनी महिला क्लब की ओर से रविवार को एक होटल में सावन विशेष कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। क्लब की अध्यक्षा सुमन वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन गीता प्रजापति ने किया। कार्यक्रम में क्लब की महिलाओं ने हरे परिधानों में पहुंचकर सावन की खुशियों और कुमाऊंनी संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जानकी खर्कवाल ने की, जबकि बीना किशोरी विशिष्ट अतिथि रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना, सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अनीता नैथानी ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में समां बांध दिया। इसके बाद क्लब की महिलाओं ने मां गौरा और भगवान भोलेनाथ की प्रार्थना की। इस दौरान शिव-पार्वती की मनमोहक झांकी भी निकाली गई। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। सावन क्वीन प्रतियोगिता समेत अन्य कार्यक्रमों में क्लब की सदस्यों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। सावन क्वीन का ताज कुसुम जोशी के सिर सजा।

Ad Ad

बेटी को दिया रचनात्मकता का मंच

कार्यक्रम की विशेष पहल के तहत बेटी तनुजा जोशी की पुस्तक ‘अनुग्रह’ का अनावरण कुमाऊंनी महिला क्लब के माध्यम से किया गया। क्लब की ओर से बताया गया कि नई प्रतिभाओं और बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर देना तथा उन्हें अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता प्रस्तुत करने के लिए मंच उपलब्ध कराना क्लब के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है। इसी सोच के तहत तनुजा जोशी को पुस्तक के अनावरण का अवसर प्रदान किया गया।

क्लब की अध्यक्ष सुमन वर्मा ने कहा कि कुमाऊंनी महिला क्लब केवल सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है, बल्कि नई पीढ़ी की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना भी क्लब की प्राथमिकता है। बच्चों और बेटियों को आगे बढ़ने के लिए मंच और प्रोत्साहन मिलना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में क्लब की संरक्षक डॉ. प्रभा जोशी, गीता चंद एवं लीला तिवारी, उपाध्यक्ष हेमा जोशी, सचिव पुष्पा मुरारी, उपसचिव दीप्ति चंद, कोषाध्यक्ष पूनम गडकोटी, उपकोषाध्यक्ष रेनू चंद, मीडिया प्रभारी ऋचा भट्ट, सह मीडिया प्रभारी आशा पूजारी एवं ज्योत्स्ना खर्कवाल सहित रेखा चंद, ममता चंद, राजेश्वरी, सीमा तिवारी, नंदा धामी और क्लब की अन्य महिला सदस्य मौजूद रहीं। सभी ने सावन विशेष कार्यक्रम का आनंद लिया और इसे यादगार बनाया।