शारदा घाट रोड पर जुआ खेल रहे सात गिरफ्तार, ₹10,050 नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद
टनकपुर। अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चम्पावत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹10,050 नकद, 52 ताश के पत्ते और छह मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले अपराधों तथा अवैध जुआ-सट्टे की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों और एसओजी टीम को सघन चेकिंग एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

इसी क्रम में 17 अगस्त 2026 को क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट और कोतवाली टनकपुर के एसएसआई पूरन सिंह तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने शारदा घाट रोड स्थित सार्वजनिक स्थान पर छापा मारकर जुआ खेल रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेर बहादुर, जाहिद हसन, मोहम्मद आसिफ, रजत गुप्ता, मुकेश कुमार, सुनील कश्यप और रवि कश्यप के रूप में हुई है। सभी आरोपी टनकपुर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली टनकपुर में धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम में एसआई कमलेश भट्ट (प्रभारी एसओजी), एसएसआई पूरन सिंह तोमर, एसआई अकरम अहमद, हेड कांस्टेबल महेंद्र डंगवाल (एसओजी), हेड कांस्टेबल मोहम्मद नासिर (एसओजी), हेड कांस्टेबल राम लाल, हेड कांस्टेबल प्रकाश सिंह, हेड कांस्टेबल कैलाश चौसाली, कांस्टेबल कुलदीप सिंह (एसओजी), कांस्टेबल सूरज कुमार (एसओजी) और कांस्टेबल अनिल गुप्ता शामिल रहे।

