ऑपरेशन प्रहार: बनबसा पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को दबोचा, न्यायालय में किया पेश
बनबसा/चम्पावत। चम्पावत पुलिस के ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत बनबसा थाना पुलिस ने गैर-जमानती वारंट (NBW) में वांछित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर वारंटियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।
अभियान के क्रम में थाना बनबसा पुलिस टीम ने कुशल सुरागरसी और पतारसी करते हुए 28 जुलाई 2026 को माननीय न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट का निष्पादन किया। पुलिस ने वारंटी अभियुक्त गणेश चंद पुत्र किशोरी चंद, निवासी चंदनी, बनबसा (जनपद चम्पावत) को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों के शत-प्रतिशत निस्तारण के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में ऑपरेशन प्रहार के तहत वारंटियों और अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई को एएसआई भावना गहतोड़ी एवं कांस्टेबल कैलाश अधिकारी ने अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

