चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

गुरु पूर्णिमा पर CM धामी का संदेश मानेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा, स्वामी धर्मराजानन्द पुरी से की सुख-समृद्धि की कामना

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शुभकामना संदेश मानेश्वर महादेव मंदिर के मठाधीश परम पूज्य स्वामी धर्मराजानन्द पुरी जी महाराज को ससम्मान भेंट किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संत समाज के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए प्रदेश की खुशहाली और जनकल्याण के लिए आशीर्वाद की कामना की।

चम्पावत। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शुभकामना संदेश मानेश्वर महादेव मंदिर के मठाधीश परम पूज्य स्वामी धर्मराजानन्द पुरी जी महाराज को शिष्टाचार भेंट के रूप में सौंपा गया। विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी और जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मुख्यमंत्री का संदेश स्वामी जी को ससम्मान भेंट किया।

Ad Ad

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संदेश में स्वामी धर्मराजानन्द पुरी जी महाराज के प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि मानेश्वर महादेव मंदिर में होने वाली लोक-कल्याण की प्रार्थनाएं और आध्यात्मिक चेतना पूरे प्रदेश को नई ऊर्जा प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता की सेवा का दायित्व संत-महात्माओं के आशीर्वाद और ईश्वर की कृपा से ही पूर्ण निष्ठा एवं धर्म के मार्ग पर निभाने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने समाज में नैतिक मूल्यों, शांति और समरसता की स्थापना में संत समाज की भूमिका को अनुकरणीय बताते हुए स्वामी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सानिध्य की कामना की।

इस अवसर पर स्वामी धर्मराजानन्द पुरी जी महाराज ने मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त करते हुए उनके जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की। उन्होंने भगवान मानेश्वर महादेव से प्रार्थना की कि मुख्यमंत्री को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश और जनसेवा के कार्यों में निरंतर सफलता मिले तथा भगवान शिव की कृपा उन पर सदैव बनी रहे। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना भी की।

विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने कहा कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेश के प्रमुख मंदिरों और संत-महात्माओं को मुख्यमंत्री द्वारा शुभकामना संदेश भेजा जाना भारतीय संस्कृति, गुरु-शिष्य परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति उनकी आस्था का प्रतीक है।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार और विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने मानेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर जनपद चम्पावत एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और निरंतर विकास की कामना की। साथ ही प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, समृद्ध जीवन और लोककल्याण की भावना के साथ राज्य की निरंतर उन्नति के लिए प्रार्थना करते हुए गुरु-शिष्य परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया।