उत्तराखण्डदेहरादूननवीनतम

उत्तराखंड पुलिस में पदोन्नतियों की रफ्तार तेज, दो वर्षों में 1640 कर्मियों को मिला प्रमोशन

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में उत्तराखंड पुलिस में पदोन्नति प्रक्रिया लगातार गति पकड़ रही है। पुलिस कर्मियों के मनोबल और कल्याण को प्राथमिकता देते हुए पुलिस मुख्यालय ने नागरिक पुलिस एवं अभिसूचना संवर्ग के 15 उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया है। इसके साथ ही पिछले दो वर्षों में कुल 1640 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिल चुका है।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार वर्ष 2025 और 2026 उत्तराखंड पुलिस के लिए पदोन्नति के लिहाज से महत्वपूर्ण रहे हैं। वर्ष 2025 में एक हजार से अधिक पुलिस कर्मियों को पदोन्नति प्रदान की गई, जबकि वर्ष 2026 में अब तक 580 कार्मिक पदोन्नत हो चुके हैं। इन पदोन्नतियों में नागरिक पुलिस, अभिसूचना, सशस्त्र पुलिस, दूरसंचार और अग्निशमन सेवा सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।

Ad Ad

वर्ष 2026 में अब तक 13 पुलिस उपाधीक्षक (कनिष्ठ वेतनमान), दो पुलिस उपाधीक्षक (एम), 26 निरीक्षक, 144 उपनिरीक्षक, 63 अपर एवं सहायक उपनिरीक्षक तथा 332 मुख्य आरक्षियों को पदोन्नति दी जा चुकी है। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि समयबद्ध और पारदर्शी पदोन्नति प्रक्रिया से पुलिस बल का मनोबल बढ़ता है तथा कार्यक्षमता में भी सकारात्मक वृद्धि होती है। उन्होंने उत्तराखंड शासन के गृह एवं कार्मिक विभाग तथा पुलिस मुख्यालय के कार्मिक अनुभाग की सराहना करते हुए कहा कि निर्धारित समयसीमा के भीतर पदोन्नति प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। डीजीपी ने कहा कि पुलिस मुख्यालय भविष्य में भी पदोन्नति प्रक्रियाओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से संचालित करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि पुलिस कर्मियों को उनके कार्य और वरिष्ठता के अनुरूप अवसर मिल सकें।