उत्तराखण्डक्राइम

पटवारी पेपर लीक प्रकरणः दो और आरोपी गिरफ्तार, छात्रों को पेपर रटवाने में की थी मदद

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

एसआईटी ने पटवारी भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सहारनपुर के रिजॉर्ट में अभ्यर्थियों को पेपर रटवाने के दौरान उनकी निगरानी की थी। एक आरोपी मुख्य आरोपी संजीव दुबे का मौसेरा भाई लगता है। वहीं दूसरा छात्र है। दोनों ने पटवारी परीक्षा के अभ्यर्थियों को पेपर पढ़ाने के लिए 25-25 हजार रुपये एडवांस लिए थे। एसआईटी प्रभारी रेखा यादव ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पटवारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जांच के बाद कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले। जिसके आधार पर आरोपी देवी सिंह व धर्मेंद्र को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी संजीव दुबे के मौसेरे भाई देवी सिंह और आरोपी शिक्षक राजपाल के छात्र धर्मेंद्र ने बिहारीगढ़ स्थित रिजॉर्ट में अभ्यर्थियों को पटवारी परीक्षा का पेपर रटवाने और उनकी निगरानी करने के लिए 25-25 हजार रुपये बतौर एडवांस लिए थे। धर्मेंद्र कुमार पुत्र अमरपाल सिंह निवासी लालवाला मजबता थाना बुग्गावाला हरिद्वार को ग्राम आनेकी रोशनाबाद से गिरफ्तार किया है, जबकि देवी सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी ग्राम टिपारा रामपुर मनिहारान सहारनपुर को एसआईटी कार्यालय से गिरफ्तार किया गया है।

Ad Ad