चंपावतलोहाघाट / आस-पास

लोहाघाट में पुलिस ने चरस के साथ वाहन चालक को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट/चम्पावत। लोहाघाट पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वाहन चालक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी के तहत कल बुधवार को चेकिंग अभियान के तहत वाहन संख्या UK05TA/ 3941 कपिल सिंह पुत्र मदन सिंह निवासी कालिका कोतवाली धारचूला जिला पिथौरागढ़ उम्र 26 वर्ष के कब्जे से 328 ग्राम अवैध चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में एसएसआई चेतन रावत, एसआई कुंदन सिंह बोरा, हे0का0 सुनील कुमार, हे0का0 संजय जोशी शामिल रहे।

Ad Ad