उधमसिंह नगरक्राइमनवीनतम

नानकमत्ता में पुलिस मुठभेड़, यौन अपराध का आरोपी घायल होकर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। नानकमत्ता पुलिस ने मुठभेड़ के बाद यौन अपराध के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में वह घायल हो गया।

एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 6-7 अगस्त की रात नानकसागर डैम क्षेत्र में वांछित आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की तलाश के दौरान उसे घेर लिया। पुलिस का आरोप है कि आरोपी ने अवैध तमंचे से पुलिस पर गोली चला दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Ad Ad

पुलिस के मुताबिक, आरोपी गुरप्रीत सिंह ने अपने साथियों दीपक सिंह और मनोज भाटिया के साथ मिलकर नानकसागर डैम क्षेत्र में एक युवक के साथ लूट, मारपीट और यौन उत्पीड़न की गंभीर वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस, लूटा गया पर्स, नकदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई जारी है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।