चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत बाजार से वाहन में छूटा महिला का बैग पुलिस ने बरामद किया

ख़बर शेयर करें -

सीसीटीवी फुटेज खंगालकर वाहन को ट्रेस किया, मंगलसूत्र समेत सामान महिला को लौटाया

चम्पावत। चम्पावत बाजार से छतार की ओर जाते समय वाहन में छूटा महिला का बैग पुलिस ने बरामद कर लिया। बैग में मंगलसूत्र समेत अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था। महिला की सूचना पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहन को ट्रेस कर बैग बरामद किया और उसे सुरक्षित महिला के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के अनुसार बुधवार 23 सितंबर को एक महिला ने 112 के माध्यम से सूचना दी कि चम्पावत बाजार से छतार की ओर जाते समय उसका बैग वाहन में छूट गया है। सूचना मिलते ही कोतवाली चम्पावत पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की।

Ad Ad

फुटेज के आधार पर पुलिस टीम ने संबंधित वाहन की पहचान की और वाहन चालक से संपर्क किया। इसके बाद वाहन से महिला का बैग बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बैग में रखा मंगलसूत्र और अन्य सामान महिला को सुरक्षित वापस सौंप दिया। सामान वापस मिलने पर महिला ने पुलिस की कार्रवाई के लिए आभार जताया। पुलिस का कहना है कि सूचना मिलते ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की पहचान कर बैग बरामद करने की कार्रवाई की गई।