जनपद चम्पावतटनकपुर

टनकपुर में पुलिस ने बाजार क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया, अतिक्रमणकारियों के चालान भी किए

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर पुलिस ने नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई। सीओ अविनाश वर्मा, कोतवाल हरपाल सिंह व एचपीयू प्रभारी एसआई ज्योति प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाजार क्षेत्र में स्थानीय व्यापारियों व अन्य लोगों द्वारा रोड में किए जाने वाले अतिक्रमण के मद्देनजर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम ने सीमेंट रोड, रामलीला ग्राउंड, रोडवेज स्टेशन व मुख्य बाजार में लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया। साथ ही ऐसे व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया जिन्होंने अतिक्रमण कर रखा था। उन्हें भविष्य में दोबारा रोड में अतिक्रमण नहीं करने के निर्देश दिए गए।

Ad Ad