क्राइमनवीनतमनैनीताल

पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

नैनीताल क्षेत्र में वाहन से दुर्घटना कारित कर 03 लोगों को टक्कर मारने के मामले में एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने आरोपी पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही पुलिस ने उसके खिलाफ अभियोग भी दर्ज किया है। एसएसपी ने कहा है कि कानून सबके लिए समान है, चाहे वह कानून का रखवाला ही क्यों न हो।

नैनीताल पुलिस की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ एवं अनुशासित बनाए रखने को एसएसपी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कर्तव्य के प्रति लापरवाही, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस कर्मी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की है। कहा गया है कि रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल में तैनात कांस्टेबल राकेश बोरा द्वारा कर्तव्यहीनता, नशे में वाहन चलाकर तल्लीताल क्षेत्र के फांसी गधेरा के पास 03 लोगों को टक्कर मारने की घटना कारित कर पुलिस विभाग की छवि को धूमिल किया गया।

Ad Ad


मामले का एसएसपी नैनीताल द्वारा संज्ञान लेकर आज 26 दिसंबर को पुलिस कर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है तथा उसके विरुद्ध थाना तल्लीताल में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है। एसएसपी ने कहा है कि पुलिस एक अनुशासित बल है। किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा शराब का सेवन कर वाहन चलाने, सार्वजनिक स्थान पर अनुशासनहीन आचरण करने या कानून का उल्लंघन करने की कोई भी घटना सामने आती है, तो उसे किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पुलिसकर्मी चाहे किसी भी रैंक या पद पर क्यों न हो, उसके विरुद्ध तत्काल कठोर विभागीय कार्यवाही के साथ-साथ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जाएगा। कानून सबके लिए समान है, चाहे वह कानून का रखवाला ही क्यों न हो।

Ad Ad