चंपावतटनकपुर

पूर्णागिरि टैक्सी यूनियन का विवाद सुलझा, अब नहीं होंगे चुनाव

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। मां पूर्णागिरि टैक्सी यूनियन में नई कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर चला आ रहा विवाद शनिवार को यूनियन की आम बैठक में सुलझ गया। तय हुआ है कि अब चुनाव नहीं होंगे। मौजूदा कार्यकारिणी ही यथावत रहेगी। इस्तीफा देने वाले चौथे पदाधिकारी महासचिव नारायण सिंह गैड़ा ने भी अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। समझौते से पूर्व बैठक में दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और बीच बचाव के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

बता दें कि यूनियन के अध्यक्ष मदन कुमार पर आय-व्यय में अनियमितता का आरोप लगाते हुए महासचिव नारायण सिंह गैड़ा, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह धामी, सचिव दीपक जोशी और कोषाध्यक्ष विकास सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया था। पिछले दिनों बागी महासचिव और अध्यक्ष विराेधी गुट ने बैठक में नए संरक्षक का चुनाव कर नई कार्यकारिणी के चुनाव की तिथि घोषित कर दी थी। इसके बाद विवाद और तूल पकड़ गया।

इस बीच उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया था, लेकिन महासचिव गैड़ा चुनाव कराने के पक्ष में अड़े रहे। शनिवार को संरक्षक केएन पांडेय, लक्ष्मण सिंह पाटनी और करण सिंह सजवान की मौजूदगी में यूनियन की आम बैठक हुई। इसमें पहले दोनों पक्षों के बीच एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए नोकझोंक हुई। नौबत यहां तक आई कि पुलिस को हस्तक्षेप कर मामला शांत कराना पड़ा। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। संरक्षक लक्ष्मण सिंह पाटनी ने बताया कि मौजूदा यूनियन ही टैक्सियों का संचालन करेगी। बैठक में यूनियन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और कोषाध्यक्ष के अलावा विनोद बिष्ट, सभासद अमित भट्ट टिटू, रोहित सिंह उर्फ डम्पी, जगदीश गंगवार, अन्नू चंद, सानू, दीपक कुमार, सुरेश कुमार, मनोज कुमार, विजय गिरी, पंकज महर, विजय कुमार समेत डेढ़ सौ से ज्यादा वाहन मालिक मौजूद थे।

https://champawatkhabar.comchampawat-sumit-tadagi-wins-in-bodybuilding-competition/