चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : मौनपोखरी-हरेश्वर मंदिर सड़क के सुधारीकरण को 9.86 करोड़ रुपये स्वीकृत

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पर्यटन, स्थानीय आर्थिकी तथा सुदृढ़ सड़क संपर्क को बढ़ावा देते हुए चम्पावत जनपद को आदर्श जनपद बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री की इस पहल से जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में विकास को नई गति मिलेगी तथा धार्मिक एवं पर्यटन गतिविधियों को भी व्यापक प्रोत्साहन प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में मौनपोखरी से हरेश्वर मंदिर तक सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य (लंबाई 7.800 किलोमीटर) हेतु शासन द्वारा 986.69 लाख रुपये की धनराशि अनुमोदित की गई है। यह सड़क क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ-साथ हरेश्वर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए आवागमन को सुगम बनाएगी। सड़क के सुधारीकरण से स्थानीय कृषि, बागवानी, स्वरोजगार एवं पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी ।

Ad Ad

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चम्पावत जनपद में सड़क, पर्यटन एवं आधारभूत संरचना विकास के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कार्य संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मौनपोखरी-हरेश्वर मंदिर मार्ग का सुधारीकरण क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगा तथा स्थानीय जनता को इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने इसे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और आदर्श चम्पावत की संकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।