कल 12 जुलाई को भी बंद रहेंगे चम्पावत जिले के स्कूल
ADVERTISEMENTS


चम्पावत। मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के दृष्टिगत जनपद में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए छात्र, छात्राओं व नौनिहालों की सुरक्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी/अध्यक्ष, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चम्पावत नरेंद्र सिंह भण्डारी ने 12 जुलाई को जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण हेमंत कुमार वर्मा ने मुख्य शिक्षा अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

