चंपावतटनकपुरनवीनतम

पूर्णागिरि मेले में आए दो भाई पहाड़ी में फंसे, एसएसबी ने किया रेस्क्यू

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। मां पूर्णा​गिरि के दर्शनों को आए दो भाई मेला क्षेत्र में भटक कर पहाड़ी में फंस गए। सूचना मिलते ही एसएसबी के जवानों ने दोनों भाईयों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। दोनों भाई उत्त प्रदेश के हरदोई से दोस्तों के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शनों को आए थे।

पूर्णागिरी मेले के दौरान अप्रिय घटनाओं से बचने के लिए समाधि स्थल दिगंबर आश्रम के पास एसएसबी की रेस्क्यू टीम तैनात की गई है। 17 मार्च की सुबह साढ़े दस बजे टीम को दो भाइयों के भटक कर पहाड़ी में फंसे होने की जानकारी मिली। जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने नितिन कुमार (14) और सुमित कुमार (16) पुत्र अनूप कुमार निवासी शहाबाद, जिला हरदोई, उत्तर प्रदेश का सुरक्षित रेस्क्यू किया। वापसी के दौरान नजदीकी रास्ते से जाने की कोशिश करते वक्त पहाड़ी के बीच फंस गए। जिन्हें रेस्क्यू टीम ने रस्सी और बचाव के अन्य उपकरणों की मदद से बचा लिया।-मेला अस्पताल ठूलीगाढ़ में प्राथमिक इलाज के बाद दोनों भाई अपने दोस्तों के साथ अपने घर के लिए निकल गए। रेस्क्यू टीम में एसएसबी के मुख्य आरक्षी सुशील कुमार, आरक्षी अमित बलियान, जय भगवान, ओमवीर सिंह और कंवर सिंह मीणा शामिल रहे।

Ad Ad

Ad Ad