टनकपुरराजनीति

टनकपुर # आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के आगे किया प्रदर्शन, मंत्री रेखा आर्य से की इस्तीफे की मांग

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। आम आदमी पार्टी ने नौकरियों के आवंटन में आउटसोर्सिंग कंपनियों द्वारा की जा रही अवैध वसूली के विरोध में भाजपा कार्यालय के आगे प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मंत्री रेखा आर्य के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन करते हुए आप प्रवक्ता संगीता शर्मा ने कहा कि प्रदेश की बीजेपी सरकार भ्रष्टाचार में पूरी तरह डूबी हुई है। आउटसोर्सिंग कंपनियां प्रदेश में बेरोजगारों को लूटने का खुला खेल खेल रही हैं। आप नेता कर्नल अजय कोठियाल ने इसका भांडा फोड़ दिया है। आरोप लगाया कि सरकार की मिलीभगत से ही बाहरी प्रदेशों की आउटसोर्सिंग कंपनियां प्रदेश में अवैध वसूली का काम कर रही हैं। आज प्रदेश में बेरोजगारी अपने चरम पर है ,लेकिन इन साढ़े चार सालों में सरकार सिर्फ दो प्रतिशत पंजीकृत बेरोजगारों को ही रोजगार दे पाई है और हजारों लोगों को रोजगार देने का वादा सिर्फ एक दिखावा है। उन्होंने ये भी कहा कि प्रदेश में ऐसी आउटसोर्सिंग कंपनियां कई विभागों में संविदा पर पैसा वसूली करके नौकरी देने का काम कर रही हैं। जिला कॉर्डिनेटर दीपक भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड के युवा इस आशय से स्कूल कॉलेजों से पढकर बाहर आते हैं कि उन्हें रोजगार मिलेगा, लेकिन ऐसे समय में बीजेपी के नेता अपने पुत्र पुत्रियों को नौकरी दिलवा कर उत्तराखंड के बेरोजगारो के साथ कुठाराघात करने काम करते हैं। इसी कारण आज उत्तराखंड में बेरोजगारी दर 23 प्रतिशत के लगभग पहुंच गई है। संगठन मंत्री दिनेश रावत ने कहा युवाओं का अब बीजेपी सरकार से भरोसा उठ गया और और युवाओं को अहसास हो गया कि वो युवाओं का भला नहीं कर सकती है। प्रदर्शन करने वालों में संजय बिष्ट, गोविंद धौनी, अमित, नारायण गैड़ा, कन्हैया, मोहम्मद अली आदि शामिल रहे।

Ad Ad