टनकपुरबनबसा

नवागत एसपी पींचा ने टनकपुर व बनबसा थाने का औचक निरीक्षण

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

नवागत पुलिस कप्तान देवेन्द्र पींचा ने शुक्रवार को कोतवाली टनकपुर व थाना बनबसा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली। एसपी पींचा ने कहा कि दोनों थानों की सीमा नेपाल राष्ट्र से लगती है। बार्ड़र क्षेत्र होने के कारण क्षेत्र अतिसंवेदनशील है। थाना क्षेत्रों में अत्यधिक सतर्कतापूर्ण निगरानी की जाए। नेपाल राष्ट्र से मानव तस्करी न हो इसलिए अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत सतर्कता के साथ कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक व कड़ाई से करने के निर्देश दिए।

Ad Ad