चंपावतटनकपुर

टनकपुर : किरोड़ा नाले के उफान में बाइक सवार को बहने से बचाया, वीडियो देखें …

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। अचानक उफान पर आए किरोड़ा नाले में एक बाइक सवार व्यक्ति बहने से बच गया। घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बाइक सवार को नाले में बहने से बचा लिया।

बृहस्पतिवार को क्षेत्र से लगे पहाड़ी इलाके में हुई मूसलाधार बारिश से शाम करीब पांच बजे अचानक किरोड़ा नाला उफान पर आ गया था। इससे देर शाम तक पूर्णागिरि धाम मार्ग पर यातायात ठप रहा और यात्रियों को परेशान होना पड़ा। इस दौरान गैंड़ाखाली से लौट रहे छीनीगोठ निवासी बाइक सवार ईश्वरी दत्त जोशी ने उफनाए नाले को पार करने का प्रयास किया, लेकिन नाले के तेज प्रवाह में उसकी बाइक बीच नाले में अनियंत्रित होकर बहने लगी। बाइक को बहता देख नाले के टनकपुर छोर पर मौजूद गांव के तैराक युवक उसे बचाने दौड़ पड़े और किसी तरह बाइक और ईश्वरी दत्त को बहने से बचा लिया।

Ad Ad
Ad Ad