टनकपुरनवीनतमहादसा

टनकपुर : बस्टिया के समीप दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, छह युवक हुए घायल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत/टनकपुर। टनकपुर- चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस्तिया के समीप एक तेज रफ्तार कार (uk03b/4444) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रविवार शाम हुए हादसे में चालक सहित पांच लोगों को हल्की चोट आई हैं। सभी घायलों को टनकपुर उप जिला अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम को टनकपुर की ओर जा रही एक कार पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंच पुलिस व अग्निशमन की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। रमेश कुमार (30) पुत्र स्व. मेवाराम निवासी वार्ड नंबर 5 रियांश होटल के पास टनकपुर, अमन शर्मा (21) पुत्र हरीश शर्मा निवासी अंबेडकर नगर टनकपुर, अभय शर्मा (14) पुत्र नरेश शर्मा, गौरव मौर्य (19) पुत्र ओमप्रकाश निवासी अंबेडकरनगर टनकपुर और विनोद कुमार (40) पुत्र भूप सिंह निवासी शिवनगर रुद्रपुर चोटिल हो गए। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

Ad Ad