टनकपुर : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
टनकपुर/चम्पावत। पेट्रोल, डीजल व गैस के दामों में हुई भारी वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। बाद में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।
पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल और नगर अध्यक्ष श्याम कुमार के नेतृत्व में राजाराम चौराहे पर एकत्र होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ रही महंगाई के खिलाफ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ नगर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चड्ढा चौराहे पर पहुंच कर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। जनता पर पढ़ रही महंगाई की मार और केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी कर आम जनता को राहत दिए जाने की मांग की। प्रदर्शन में डॉ. विनोद जोशी, सूरज मिश्रा, पवन सिंह, राहुल कुमार, विनोद बडेला, आदिल, शाहवेज, सौरभ गिरी, अमन रावत, आसिफ, अयान, इरशाद, अदनान आदि शामिल रहे।

