टनकपुर पुलिस ने 10.41 ग्राम स्मैक के साथ एक को किया गिरफ्तार
ADVERTISEMENTS
टनकपुर/चम्पावत। टनकपुर पुलिस और एसओजी टीम ने ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत संघन चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को 10. 41 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि पुलिस और एसओजी की संयुक्त चेकिंग में आज टनकपुर पुलिस द्वारा एक युवक धर्मेंद्र कुमार पुत्र नरेंद्र प्रसाद उम्र 32 साल निवासी वार्ड नंबर 6 नई बस्ती के पास 10.41 ग्राम अवैध स्मेक बरामद की। युवक के खिलाफ 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। युवक के खिलाफ पूर्व में भी 2021 में एनडीपीएस 24 में 103 (1), 61 238 बीएनएस 4 /25 आर्म एक्ट 13 जुआ अधिनियम सहित अन्य मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस टीम में उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह बिष्ट, प्रकाश सिंह, नासिर हुसैन आदि शामिल रहे।

