उत्तराखण्डनवीनतमराजनीति

सल्ट विधानसभा उपचुनाव # किरकिरी के बाद भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची से महेश नेगी और दीवान सिंह आउट, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र और विजय हुए इन

ख़बर शेयर करें -

सल्ट में हो रहे उप चुनाव के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची संशोधित की है। मुख्य निर्वाचन आयोग को भेजी गई सूची में द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी और रामनगर विधायक दीवान सिंह के नाम हटा दिए गए हैं। वहीं, इसमें पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विजय बहुगुणा के नाम शामिल कर दिए गए हैं। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में सल्ट विधानसभा उपचुनाव में स्टार प्रचारकों की सूची को लेकर भारी किरकिरी होने पर भाजपा ने अब भूल सुधार कर लिया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने आज गुरुवार एक अप्रैल को भाजपा के स्टार प्रचारकों की संशोधित सूची जारी की है। मुख्य निर्वाचन आयोग को भेजी गई सूची में द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी और रामनगर विधायक दीवान सिंह के नाम हटा दिए गए हैं। वहीं, इसमें पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विजय बहुगुणा के नाम शामिल कर दिए गए हैं। पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड में भाजपा के साथ अच्छा नहीं घट रहा है। कभी पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत बयानों को लेकर चर्चा में आ रहे हैं तो कभी वर्तमान सीएम तीरथ सिंह रावत। कल ही 31 मार्च को भाजपा ने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। इसमें त्रिवेंद्र सिंह रावत और विजय बहुगुणा का नाम नहीं था। वहीं, अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट से विधायक महेश नेगी का नाम था। गौरतलब है कि महेश नेगी दुष्कर्म के आरोप में फंसे हैं।
ऐसे में विपक्ष को भाजपा पर हमले बोलने का बढ़िया मौका मिल गया। वहीं, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनवीर सिंह चौहान ने सूची के संबंध में कल बताया कि त्रिवेंद्र सिंह रावत और विजय बहुगुणा भाजपा के स्टार प्रचारक हैं। भूलवश उनका नाम सूची में छूट गया था। इस पर विपक्ष का कहना था कि भारत निर्वाचन आयोग को जो सूची भेजी गई, उसमें क्या संशोधन किया गया है। विपक्ष ने तो यहां तक आरोप लगा दिए कि दो पूर्व सीएम को भाजपा ने टाप तीस लायक भी नहीं समझा। आज जारी की गई संशोधित सूची में दीवान सिंह बिष्ट और महेश नेगी का नाम हटाकर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विजय बहुगुणा के नाम शामिल किए गए हैं। गौरतलब है कि त्रिवेंद्र सिंह रावत को मार्च माह में ही त्यागपत्र देना पड़ा था। उनके स्थान पर तीरथ सिंह रावत को सीएम बनाया गया। वहीं, विजय बहुगुणा कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ बगावत करके अपने साथियों के साथ भाजपा में शामिल हुए थे।

17 अप्रैल को है मतदान
सल्ट विधानसभा के लिए 17 अप्रैल को मतदान होगा। यहां कांग्रेस से गंगा पचौली और भाजपा से महेश जीना चुनाव लड़ रहे हैं। भारत निर्चावन आयोग के तय कार्यक्रम के मुताबिक उत्तराखंड में 17 अप्रैल को अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा की रिक्त सीट पर मतदान होगा। सल्ट चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 30 मार्च नियत की है। तीन अप्रैल का दिन नाम वापसी के लिए तय किया गया है। 17 अप्रैल को मतदान के बाद मतगणना दो मई को होगी। मालूम हो कि भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना ​के निधन के बाद यह सीट रिक्त हुई है।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड