क्राइमचंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर : आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। खटीमा में खरीदी गई जमीन को लेकर हुए विवाद के चलते पंचेश्वर क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति द्वारा जान देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले के आरोपी को खटीमा से गिरफ्तार किया है।

मालूम हो कि पिछले दिनों खटीमा में खरीदी गई जमीन को लेकर हुए विवाद के चलते पिथौरागढ़ चुंगी के पास एक अधेड़ दीवान सिंह बोहरा पुत्र स्वर्गीय देव सिंह बोहरा निवासी ग्राम मोड़ा, पंचेश्वर ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के पुत्र दीपक सिंह निवासी मोड़ा कोतवाली पंचेश्वर की तहरीर पर कैलाश भट्ट पुत्र परमानंद भट्ट निवासी भुडिया थारू के खिलाफ बीएस की धारा 108 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचनात्मक कार्रवाई करते हुए आज अभियुक्त कैलाश भट्ट को खटीमा टोल बैरियर के पास से विवेचक उप निरीक्षक अकरम अहमद, हेड कांस्टेबल विनोद यादव द्वारा गिरफ्तार किया गया। कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि जमीनी विवाद में व्यक्ति द्वारा घटित अपराध के संबंध में पीड़ित परिवार के युवक की तहरीर पर कैलाश भट्ट पुत्र परमानंद भट्ट निवासी भुड़िया थारू थाना खटीमा को गिरफ्तार किया गया है।

Ad Ad

Ad Ad