चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

टनकपुर सहकारी क्रय-विक्रय समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित जुकरिया का भाजपा कार्यालय में हुआ जोरदार स्वागत

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। टनकपुर सहकारी क्रय-विक्रय समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित जुकरिया का भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत का भी कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया और कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है तथा कार्यकर्ताओं को विभिन्न क्षेत्रों में सफलता मिल रही है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत ने कहा कि अमित जुकरिया एक संघर्षशील और कर्मठ युवा नेता हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने सहकारी समिति के सभी संचालक मंडल सदस्यों का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन हमेशा मेहनती कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा रहता है।

Ad Ad


नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित जुकरिया ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए सम्मान के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ताओं की उम्मीदों और सहकारी क्रय-विक्रय समिति के उद्देश्यों पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा समिति के माध्यम से किसानों और आम लोगों के हित में कार्य करेंगे।
इस अवसर पर सहकारिता समिति महासंघ के जिलाध्यक्ष कपिल खर्कवाल, गोविंद बोहरा, पूर्व सभासद दीपक सुतेड़ी, अमित शाह, विवेक ओली, सूरज बोहरा, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सौरभ नयाल, नवीन जोशी, अर्जुन महरा और भाजपा कार्यालय महामंत्री प्रकाश बोहरा सहित कई कार्यकर्ताओं ने अमित जुकरिया को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Ad Ad