टनकपुर

टनकपुर : किशोरी से अभद्रता करने पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। नगर के वार्ड में एक नाबालिक बालिका से अभद्रता करने पर परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया गया है। परिजनों ने तहरीर देकर दो युवकों पर बालिका को बहला-फुसलाकर कर फोन के माध्यम से अभद्रता करने का आरोप लगाया है। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि टनकपुर नगर के एक वार्ड के रहने वाले परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर अभद्रता करने की मामले पर तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस द्वारा दो युवकों अनिरुद्ध कुमार पुत्र स्व. रमेश निवासी लखनऊ उत्तर प्रदेश वहीं दूसरे युवक शिवम जो लगातार नाबालिग बालिका को फोन कर परेशान कर रहा था के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 ग, 504, 506 सहित 11/ 12 पोस्को अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच उप निरीक्षक अंजू यादव को सौंपी गई है। पुलिस के मुताबिक अनिरुद्ध ने किशोरी की अश्लील वीडियो बनाई है। इसलिए उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं शिवम के खिलाफ अभद्रता करने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Ad Ad