चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर : अचानक लापता हुए बुजुर्ग को पुलिस ने सकुशल बरामद किया

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। ग्रामसभा छीनीगोठ निवासी वृद्ध गोपाल दत्त तिवारी पुत्र स्वर्गीय लक्ष्मी दत्त तिवारी उम्र 75 साल घर से साइकिल लेकर ज्ञानखेड़ा से टनकपुर नगर की ओर गए थे, लेकिन लंबे समय तक वापस न लौटने पर परिजनों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाल चेतन रावत द्वारा मामले की तत्परता दिखाते हुए जांच कांस्टेबल हितेंद्र वर्मा को सौंपी। हितेंद्र वर्मा द्वारा घटना की सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से देते हुए नगर में खोजबीन शुरू कर दी।

पुलिस कर्मी ने करीब 8 घंटे की मेहनत के बाद बुजुर्ग गोपाल दत्त तिवारी को तड़ागी पेट्रोल पंप टनकपुर ककराली गेट से सकुशल खोज निकाला। बुजुर्ग ने बताया कि वे कलोनिया के जंगल की ओर भ्रमण के लिए निकले थे। वहीं से वापस आ रहा हैं। वृद्ध के सकुशल मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने उत्तराखण्ड पुलिस की सक्रियता, संवेदनशील कार्यशैली और मानवीय प्रयासों की जमकर सराहना की। विशेष रूप से पुलिस कर्मी हितेंद्र वर्मा की मेहनत और सतर्कता की परिवारजनों ने प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। परिवार ने कहा कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई और लगातार प्रयासों के कारण ही उनके बुजुर्ग सदस्य सुरक्षित वापस मिल सके।

Ad Ad
Ad Ad