चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत: धूमधाम से संपन्न हुआ गोल्ज्यू महोत्सव, स्टार नाइट में झूमे दर्शक

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर ‘चम्पावत गोल्ज्यू महोत्सव’ का विधिवत समापन हो गया है। 4 मई से शुरू हुआ यह भव्य महोत्सव 16 मई की रात तक चला।महोत्सव का समापन शनिवार 16 मई की रात देहरादून से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से किया। समापन के अवसर पर आयोजित तीसरी और अंतिम स्टार नाइट में चम्पावत नगर, ग्रामीण क्षेत्रों और लोहाघाट से बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम देखने पहुंचे। स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। महोत्सव के साथ-साथ चल रहे कारोबारी मेले का भी रविवार शाम को समापन हो गया।

महोत्सव के अंतिम दिन आयोजित स्टार नाइट में नामी लोकगायक इंदर आर्या, प्रख्यात गायिका माया उपाध्याय और युवा गायक नीरज चुफाल ने कुमांऊनी और गढ़वाली गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इन कलाकारों की धुनों पर शनिवार देर रात तक दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए और पूरा माहौल सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हो गया। महोत्सव के सफल संचालन में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. भुवन चंद्र जोशी, अशोक वर्मा, राजेंद्र गहतोड़ी और नीरज जोशी की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय, मुकेश महराना, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी और एडवकेट शंकर दत्त पांडेय सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों में डीएम मनीष कुमार, एसपी रेखा यादव, सीडीओ डॉ. जीएस खाती, एडीएम केएन गोस्वामी, एसडीएम विपिन पंत और ईओ भरत त्रिपाठी सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Ad Ad
Ad Ad