टनकपुर

टनकपुर : फरवरी माह में संपन्न होंगे पूर्णागिरि बार एसोसिएशन के चुनाव

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। पूर्णागिरि बार एसोसिएशन टनकपुर के चुनावों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शनिवार को संपन्न हुई बार एसोसिएशन की बैठक में निर्णय लिया गया है कि चुनाव के लिए नए व पुराने अधिवक्ताओं का पंजीकरण किया जाएगा। पंजीकरण 3 फरवरी तक होगा। पंजीकरण शुल्क अधिवक्ता सुरेश चंद के पास जमा होगा। एसोसिएशन के संरक्षक विनोद प्रकाश ने बताया कि पंजीकरण 3 फरवरी तक होगा। उसके दस दिन बाद वोटर लिस्ट प्रकाशित की जाएगी। चुनाव की तैयारियों को लेकर पांच फरवरी की शाम को तीन बजे राजश्री होटल में बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से बैठक में उपस्थित होने की अपील की है।

Ad Ad