उत्तराखंड : धामी सरकार ने कई जिलों के सीएमओ बदले, देहरादून प्रभारी के हवाले
ADVERTISEMENTS


उत्तराखंड में आज स्वास्थ्य महकमे से बड़ी खबर आ रही है। शासन ने कई जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को बदला दिया है। डॉ.डीपी जोशी को बागेश्वर का नया सीएमओ बनाया गया है। वहीं हरिद्वार में सीएमओ का चार्ज डॉ.मनीष दत्त को दिया गया है। उत्तरकाशी में डॉ.आरसीएस पवार को सीएमओ बनाया गया है। उधमसिंह नगर का प्रभारी सीएमओ डॉ.मनोज शर्मा को बनाया गया है। टिहरी की प्रभारी सीएमओ डॉ.मंजू जैन को बनाया गया है। देहरादून के प्रभारी सीएमओ डॉ.संजीव जैन होंगे। डॉ.कुमार आदित्य को पौड़ी गढ़वाल का प्रभारी सीएमओ बनाया गया है। इसके अलावा कुछ अन्य चिकित्सा अधिकारियों के भी तबादले हुए हैं।


