टनकपुर : छात्र छात्राओं को राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया सम्मानित
टनकपुर/चम्पावत। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की तीन बालिकाओं एवं राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छीनीगोठ के एक छात्र को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान “ऑपरेशन कलकी” के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य एवं नवाचार के लिए प्रदान किया गया।
सम्मानित होने वालों में कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्रा अंजली, प्रियंका एवं तनुजा गहलोत तथा छीनीगोठ के छात्र अंशु गहतोड़ी शामिल हैं। इस मौके पर राज्यपाल ने बच्चों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि ‘ऑपरेशन कलकी’ एक नई क्रांति का शुभारंभ है, जो बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं नवाचार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।


चम्पावत जनपद की ओर से इस कार्यक्रम में नवीन चंद्र पंत एवं केजीबीवी वार्डन प्रेमा ठाकुर ने प्रतिभाग किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी भारत जोशी द्वारा बच्चों को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सभी शिक्षकों, अभिभावकों एवं सम्मानित जनों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया। जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, सीडीओ जीएस खाती, सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार बृजवाल, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा समेत अन्य लोगों ने छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

