नवीनतम

टनकपुर # आज सीएम करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास, देखें पूरी लिस्ट

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को (आज) बनबसा से रोड शो करते हुए टनकपुर आएंगे। वे यहां शहर के गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही चम्पावत विधानसभा में 3852.99 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण व 349.50 लाख रुपये लागत के तीन विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री शाम चार बजे तक टनकपुर में रहेंगे और 4:10 बजे देहरादून के लिए रवाना होंगे। प्रशासन ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली है। विधायक कैलाश गहतोड़ी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारी पूरी कर ली है।

Ad Ad