जनपद चम्पावत

टनकपुर-चम्पावत एनएच कब खुलेगा, इसका किसी के नहीं है जवाब, और हटाना रह गया है इतना मलवा

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वांला में दरकी पहाड़ी और लगातार आ रहे मलबे से टनकपुर से चम्पावत के बीच आवागमन नौ दिन से बंद है। और यह सड़क कब खुलेगी? इसका जवाब ना आपदा प्रबंधन विभाग के पास है, ना एनएच खंड के पास और नहीं प्रशासन के पास। सभी का एक ही जवाब है कि पहाड़ी से मलबा आना रुके, तो सड़क आठ से 12 घंटे में खुल जाएगी। लेकिन मलबा लगातार आ रहा है और इससे सड़क खोलने के लिए चल रहे काम पर असर पड़ा है। प्रशासन अब पहाड़ी के परीक्षण के लिए टीएचडीसी (टिहरी हाइड्रो विकास निगम लि.) के विशेषज्ञों को बुलाएगा। 23 अगस्त से बंद इस सड़क के चलते सीएम के टनकपुर दौरे के लिए डीएम विनीत तोमर, एसपी लोकेश्वर सिंह, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी सहित कई विभागों के अधिकारी दो किमी की पहाड़ी लांघकर वाहन बदलकर टनकपुर पहुंचे। अलबत्ता मंगलवार को भी सड़क खोलने की सभी कवायद बेकाम रही। दो मशीनें लगाई गईं, लेकिन मलबे और पत्थर के गिरने से मलबा साफ नहीं हो सका। एनएच खंड के एई विवेक सक्सेना का कहना है कि अभी भी सड़क से 40 मीटर मलबा साफ किया जाना बाकी है।

Ad Ad