जनपद चम्पावतटनकपुर

टनकपुर : ‘मेरी माटी, मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत देश के वीर शहीदों को दीप प्रज्जवलित कर दी गई श्रद्धांजलि

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। शारदा घाट में गुरुवार की शाम नगर पालिका परिषद के तत्वाधान में ‘मेरी माटी, मेरा देश’ कार्यक्रम आयोजित कर दीप प्रज्जवलित किए गए। इस मौके पर देश की आजादी के लिए अपने जीवन को न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों के क्रम में क्रम इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए हम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी, शहरी विकास मंत्री का आभार प्रकट करते हैं। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भूपेंद्र प्रकाश जोशी, सभासद कपिल उप्रेती, योगेश पांडे, हसीब अहमद, तुलसी कुंवर, रईस अहमद, हुकमा अंसारी, पूजा टम्टा, वरिष्ठ लिपिक बसंत राज चंद, विनोद बिष्ट, जेई लक्ष्मण बोहरा, अनुराधा, प्रिया बिष्ट, शगुन, मोहित, अनुराग, नीरज सिंह, प्रकाश नेगी, अर्जुन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Ad Ad