टनकपुरनवीनतम

टनकपुर के गांधी मैदान का होगा कायाकल्प, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनेगा, अंडरग्राउंड पार्किंग की भी होगी सुविधा

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। नगर के गांधी मैदान का जल्द कायाकल्प होगा। इससे मैदान में बड़ी-बड़ी रैलियों के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलों का आयोजन में सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा पर पालिका प्रशासन द्वारा डीपीआर बनाने का कार्य शुरू करदिया गया है। ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने बताया है कि गांधी मैदान के सौंदर्यीकरण के साथ ही पालिका कार्यालय का भी सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। पुराने ईओ आवास में शॉपिंग कॉम्पलैक्स कॉम्प्लेक्स और अंडरग्राउंड पार्किंग भी बनाई जाएगी। पालिका के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी मैदान के सौंदर्यीकरण की घोषणा की थी। शासन के निर्देश पर पालिका प्रशासन ने डीपीआर बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। गांधी मैदान में लाइटिंग गेस्ट रूम बनाया जाएगा। मैदान में रामलीला उत्सव और खेल के आयोजन भी होते हैं। इससे आयोजकों को बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके अलावा पालिका कार्यालय के द्वितीय तल पर सभाकक्ष भी बनाया जाएगा।