टनकपुरनवीनतम

टनकपुर के वरिष्ठ होटल व्यवसाई संजय पुठिया का हृदय गति रुकने से हुआ निधन

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। नगर के वरिष्ठ होटल व्यवसायी संजय पुठिया का कल शुक्रवार की देर शाम अचानक हृदय गति रुकने से निधन हों गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार आज शनिवार को किया जाएगा।
बताया जाता है कि वह शनिवार की शाम लगभग 7:00 बजे नेहरू पार्क में घूमने गए थे, तभी हार्टअटैक आ जाने से उनकी तबीयत बिगड़ी। वहां मौजूद लोग उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। रात में ही तमाम लोग उनके आवास पर पहुंचे और दुख जताया। संजय पुठिया के निधन पर वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, भाजपा नेता दीपक पाठक, पूर्व पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, हर्षवर्धन सिंह रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, महामंत्री संजय पांडे, कोषाध्यक्ष गिरीश वर्मा, उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल समेत तमाम व्यापारियों व अन्य लोगों ने गहरा शोक जताया है।