जनपद चम्पावतटनकपुरनवीनतमहादसा

टनकपुर में अनियंत्रित कार ने राहगीरों को मारी टक्कर, कार सवारों समेत चार घायल

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। टनकपुर चम्पावत नेशनल हाईवे पर ककराली गेट के समीप एक अनियंत्रित कार ने शाम की सैर पर निकले दो लोगों को टक्कर मार दी। जिसके बाद कार भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में ईवनिंग वॉक कर रहे दो लोगों समेत कार सवार दो लोग भी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को रेफर किया गया है। अन्य का उप जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

सड़क हादसे में घायल दलजीत सिंह व कमल सिंह।

जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम ककराली गेट के पास आगे मोड़ पर बुधवार को स्विफ्ट कार संख्या UK07AB/ 8114 ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ईवनिंग वॉक कर रहे दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में शाम की सैर कर रहे राजीव आर्या (50 वर्ष) निवासी कर्मचारी कॉलोनी, वार्ड नंबर 6 और सतीश पंत (60 वर्ष) निवासी नायकगोठ, पूर्णागिरि, टनकपुर घायल हो गए। लोगों को टक्कर मारने के बाद कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसके चलते कार चालक दलजीत सिंह (33 वर्ष) और कमल सिंह (27 वर्ष) निवासी कटरा वैष्णो देवी, जम्मू-कश्मीर भी घायल हो गए। सभी को तत्काल उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। डॉ. नौनिहाल सिंह ने बताया कि राजीव आर्या (50 वर्ष) के बाएं पैर में फ्रैक्चर है। गंभीर स्थिति के चलते उन्हें रेफर किया गया है। सतीश पंत (60 वर्ष) की कमर में चोट आई है। कार चालक व उसके साथी के सिर व हाथ में चोटें आई हैं। उनका उपचार जारी है। कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि कार सवार चम्पावत की ओर जा रहे थे।

Ad Ad
Ad Ad