टनकपुर से किशोरी हुई लापता, परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंपी
ADVERTISEMENTS


टनकपुर। नगर के एक वार्ड से एक लड़की अपने परिजनों को बिना बताए घर से कहीं चली गई। परिजनों ने उसका पता लगाने की कोशिश की। रिश्तेदारों से भी पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं लग सका। परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंप कर किशोरी को तलाश करने की गुहार लगाई है। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। टीम गठित कर मामले की जांच मनिहागोठ चौकी इंचार्ज जीतेन्द्र सिह बिष्ट को सौंपी गई है।

