तहसीलदार ने जरूरतमंदों को कंबल बांटे
ADVERTISEMENTS

चम्पावत। तहसीलदार ज्योति नप्लच्याल ने मंगलवार को ललुवापानी, नधान व आसपास के अन्य क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के प्रयास करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने नधान निवासी असहाय वृद्धा देवकी देवी पत्नी पूर्णानंद बिनवाल, ललुवापानी निवासी ललिता देवी पत्नी स्व. खीमानंद व टनकपुर पूर्णागिरी निवासी वृद्ध पुरोहित को कम्बल वितरण किए। इस मौके पर प्रकाश सिंह कुंवर, कमल कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

