चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

सप्ताह में दो दिन मंच उप तहसील का कार्य करेंगे चम्पावत के तहसीलदार

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार के आदेशानुसार प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और जनहित के कार्यों को गति देने के लिए तहसीलदार चम्पावत बृजमोहन आर्या अब अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ उप तहसील मंच के कार्यों का भी संपादन करेंगे। राजकीय एवं जनहित में लिए गए इस निर्णय के अनुसार, बृजमोहन आर्या सप्ताह में दो दिन, प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को उप तहसील मंच से संबंधित तहसीलदार के समस्त राजकीय कार्यों का निर्वहन करेंगे। शेष दिनों में वे पूर्व की भांति चम्पावत मुख्यालय में तैनात रहकर अपने नियमित कार्यों को संभालेंगे। जिलाधिकारी द्वारा यह व्यवस्था अग्रिम आदेशों तक तत्काल प्रभाव से लागू की गई है, जिससे मंच क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों को अपने राजस्व और प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उनके मामलों का त्वरित निस्तारण हो सकेगा।