उत्तराखण्ड

भोटिया जनजाति पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर फूटा समुदाय के लोगों का गुस्सा, आक्रोश रैली निकाली

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

भोटिया जनजाति पर इंटरनेट मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर चमोली में भोटिया जनजाति समूह ने जिला मुख्यालय पर विशाल रैली निकालकर आक्रोश जताया। नीति और माना घाटी से पहुंचे भोटिया जनजाति की महिलाओं- पुरुषों और बच्चों ने शिक्षक भगवती प्रसाद पुरोहित के खिलाफ नारेबाजी कर पुलिस प्रशासन से शीघ्र उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। आरोप है कि शिक्षक भगवती प्रसाद पुरोहित ने इंटरनेट मीडिया में भोटिया जनजाति समुदाय की महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

Ad Ad